बड़सर ,हमीरपुर : बड़सर विधानसभा क्षेत्र की पटेरा पंचायत की प्रधान कृष्णा देवी भाजपा में शामिल हो गयी है।शुक्रवार को उन्होंने अपने दर्जनों समर्थकों सहित महा जनसम्पर्क अभियान के दौरान भाजपा की सदस्ता ग्रहण कर ली है। भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।तथा दिन – प्रतिदिन पार्टी का विस्तार होता जा रहा है।
सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे है। बलदेव शर्मा ने बताया कि विस् क्षेत्र में 2 सप्ताह से पार्टी के निर्देशानुसार महा जनसम्पर्क अभियान जारी है।इस दौरान प्रत्येक बूथ अध्यक्ष ,बूथ पालक व् ग्राम केंद्र अध्यक्ष के घर द्वार तक पहुँच रहे है तथा नुक्कड़ सभाओं में सरकार की नीतियों और विकास कार्यों का प्रचार – प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने 60 वर्ष से अधिक लोगों को वृद्धा पेंशन की योजना शुरू की है जिसमे सभी बिना आय प्रमाण के पेंशन लाभ उठा सकते है।
सरकार वृद्धों , महिलाओं व् युवाओं के साथ खड़ी है।युवाओं को जहाँ रोज़गार के अवसर प्रदान किये जा रहे है वहीँ लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने खेल महाकुम्भ के माध्यम युवाओं के स्वास्थ्य का ध्यान भी रखा है।क्योंकि स्वस्थ युवा ही स्वस्थ भारत का निर्माण कर पायेगा। उन्होंने प्रधान कृष्णा देवी का भाजपा परिवार से जुड़ने पर स्वागत किया है।
इस अवसर पर जिलापरिषद राजेश कुमार मांगा,बीडीसी मंजू राणा,किसान मोर्चा अध्यक्ष जगननाथ बन्याल,एससी मोर्चा महामंत्री राजकुमार,किसान मोर्चा सचिव सुरजीत सिंह,बूथ अध्यक्ष मीरा देवी,वतन सिंह, बूथ अध्यक्ष बलदेब चंद,ग्राम केंद्र अध्यक्ष हाको राम ,उप प्रधान मोरसू सुल्तानी रणवीर सिंह,रमेश ठाकुर,पवन कुमार,तरसेम ,रमेल सोनीं ,अमित ठाकुर, मौनु सहित विकास शर्मा उपस्थित रहे।