Bol Chaal News Logo
प्रदर्शित

पेंशनरों का सरकार को अल्टीमेटम, मांगें न मानीं तो मार्च में आंदोलन

By Sonam Sharma

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की कांगड़ा इकाई की बैठक शनिवार को जगदीश चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसोसिएशन के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष सुरेश ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों पर सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई गई।

सुरेश ठाकुर ने पेंशनरों को सरकार के पास लंबित पड़ी मांगों को मनवाने के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार पेंशनरों की मांगों को मानने में आनाकानी कर रही है। सरकार सूबे के पेंशनरों के करोड़ों रुपयों पर कुंडली मार कर बैठी है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर प्रदेश सरकार ने सात मार्च तक मांगे नहीं मानी तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन शुरू किया जाएगा।

बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। रविंद्र राणा और पवन धीमान की देखरेख में ब्लॉक कांगड़ा की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नए चुनाव संपन्न कराए गए। इसमें जगदीश चौधरी को कांगड़ा इकाई का अध्यक्ष, सुरेश चौधरी, रमेश नंदा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रोशन लाल सिहोत्रा को महासचिव, स्वरुप सिंह को अतिरिक्त महासचिव, अमर सिंह चौधरी को कोषाध्यक्ष, दलीप सिंह को प्रेस सचिव और कमल कश्यप को लेखाकार की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा विभिन्न पदों पर अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
इस मौके पर प्रदेश एसोसिएशन के उपप्रधान श्रुतिपॉल शर्मा, जिला के अतिरिक्त महासचिव रविंद्र राणा, जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी, जिला के मुख्य सलाहकार प्रभात चौधरी, रैत ब्लॉक के प्रधान पवन धीमान और जिला के उपप्रधान साहिब सिंह भी उपस्थित रहे।

A dedicated journalist committed to delivering accurate and impactful news.

Author Website
Related Articles
How to Rock Your Independence Day Celebration in School?

How to Rock Your Independence Day Celebration in School?

India’s Independence Day is a moment to celebrate patriotism, pride, and unity. Schools, colleges, and communities use this day to teach our youth about freedom and the sacrifices made to achieve it, as well as to reflect on the responsibilities that come with it. The following blog offers: Simple & Powerful Speech Ideas for Students… Continue reading How to Rock Your Independence Day Celebration in School?

2 दूल्हे और एक दुल्हन! हिमाचल में एक ही मंडप पर लड़की ने की दो लड़कों से शादी

2 दूल्हे और एक दुल्हन! हिमाचल में एक ही मंडप पर लड़की ने की दो लड़कों से शादी

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई गांव में एक अनोखी शादी ने सभी का ध्यान खींचा है। यहां दो सगे भाइयों ने एक ही लड़की से शादी की है, जो हाटी समुदाय की सदियों पुरानी बहुपति परंपरा का हिस्सा है। मुख्य विवरण शिलाई गांव के निवासी प्रदीप नेगी और कपिल नेगी नामक दो सगे भाइयों ने पास के… Continue reading 2 दूल्हे और एक दुल्हन! हिमाचल में एक ही मंडप पर लड़की ने की दो लड़कों से शादी

बाज़ार क्रॉनिकल्स: हिमाचल के मशहूर बाजार और शॉपिंग स्पॉट

बाज़ार क्रॉनिकल्स: हिमाचल के मशहूर बाजार और शॉपिंग स्पॉट

परिचय हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक बाजार राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि और स्थानीय कारीगरों की हुनर का प्रमाण हैं। इन बाजारों में आपको न केवल स्थानीय हस्तशिल्प मिलेंगे, बल्कि यहाँ की अनोखी जीवनशैली की झलक भी देखने को मिलेगी। 1. माल रोड (शिमला और मनाली) यह बाजार हिमाचल के सबसे व्यस्त और मशहूर शॉपिंग स्पॉट्स में… Continue reading बाज़ार क्रॉनिकल्स: हिमाचल के मशहूर बाजार और शॉपिंग स्पॉट