क्या आपने कभी सोचा है कि बिना पासवर्ड, OTP या PIN डाले सिर्फ अपनी आंखों से पेमेंट किया जा सकता है? जो अब तक सिर्फ साइंस फिक्शन फिल्मों में देखा था, वो अब हकीकत बनने वाला है।
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) जल्द ही UPI पेमेंट्स के लिए बायोमेट्रिक फीचर लॉन्च करने जा रहा है। इस नई तकनीक से आप अब अपनी Face ID, फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन से ही पेमेंट कर सकेंगे — बिना किसी PIN के!
क्या है नया फीचर?
भारत में Digital Payemnts का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होता है, और UPI ने इसमें क्रांति ला दी है। अब NPCI एक नया फीचर ला रहा है जिसमें:
- QR कोड स्कैन करने के बाद आप:
- अपनी अंगुलियों का निशान (Fingerprint)
- चेहरे की पहचान (Face ID)
- या आंखों की पुतली (Iris Scan) से पेमेंट कर सकेंगे।
अभी तक UPI में 4 या 6 अंकों का PIN डालना अनिवार्य होता था। लेकिन अब यह फीचर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो PIN भूल जाते हैं या जिनके साथ धोखाधड़ी की आशंका रहती है।
READ MORE: New UPI Rules from August 1: What You Must Know
बुजुर्गों और ग्रामीणों के लिए आसान
- तकनीक से कम जान-पहचान रखने वाले बुजुर्गों और ग्रामीण लोगों के लिए यह फीचर आसान और सुरक्षित होगा।
- बार-बार PIN डालने की झंझट खत्म होगी।
- यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए सहायक होगा जिन्हें टेक्नोलॉजी की आदत नहीं है।
कितना सुरक्षित है?
- बायोमेट्रिक पहचान को कॉपी करना लगभग असंभव है।
- इसलिए यह तरीका PIN से भी अधिक सुरक्षित माना जा रहा है।
- हालांकि, यूजर को विकल्प मिलेगा कि वह PIN का उपयोग करना चाहता है या बायोमेट्रिक फीचर का।
कब तक होगा लॉन्च?
- यह फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है।
- NPCI ने कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन कुछ महीनों में यह फीचर आम जनता के लिए लॉन्च किया जा सकता है।
READ ALSO: How to Rock Your Independence Day Celebration in School?
निष्कर्ष
UPI Bimetric Payements भारत में डिजिटल लेन-देन के तरीके को पूरी तरह से बदल देगा। अब न PIN भूलने की चिंता और न ही किसी फ्रॉड का डर।
अब सिर्फ एक नज़र में होगा पूरा भुगतान!
भारत एक बार फिर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाने जा रहा है।
READ ALSO: 2 दूल्हे और एक दुल्हन! हिमाचल में एक ही मंडप पर लड़की ने की दो लड़कों से शादी
और अपडेट्स के लिए फॉलो करें: Bolchaal.in
#UPI #NPCI #BiometricPayment #DigitalIndia #UPINews